{"_id":"6a6a584bf4927de6f50f8b6f","slug":"schools-power-supply-cut-off-children-distressed-by-sultry-heat-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160391-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालय की बिजली सप्लाई हुई बंद, उमस भरी गर्मी से बच्चे हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालय की बिजली सप्लाई हुई बंद, उमस भरी गर्मी से बच्चे हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पनारी में इंगलिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय की बिजली की सप्लाई बंद हो जाने से करीब पांच दिन से बच्चे इस उमस भरी गर्मी में पढ़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र देकर बिजली सप्लाई सुचारू करने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि 24 जुलाई से विद्यालय की विद्युत सप्लाई रोक दी गई है। मिस्त्री द्वारा देखने पर पता चला कि मीटर तक इनपुट में बिजली आ रही है। लेकिन आउटपुट बंद है। जबकि इन दिनों भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पत्र में यह भी बताया गया है कि विद्युत बिल विद्यालय स्तर से नहीं भरा जाता है। विभागीय स्तर से इसका भुगतान होता है फिर इसकी सजा छोटे-छोटे बच्चों को क्यों दी जा रही है। वह भी जिले में केवल एक विद्यालय के बच्चों को जबकि स्थिति सभी विद्यालयों की एक जैसी है। पत्र में यह भी कहा गया कि विद्यालय में किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की मानी जाएगी। मांग की गई है कि नौनिहालों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विद्यालय की विद्युत व्यवस्था पुन: सुचारू की जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, बीएसए और बीईओ को प्रेषित की गई है। इस विद्यालय में करीब 153 बच्चे पंजीकृत हैं।
-- -- -- -- --
विद्यालय में स्मार्ट मीटर लगा है। भुगतान न होने से बिजली बंद की गई है। चूंकि विद्यालय स्तर से बिल करने का कोई प्रावधान नहीं है, इसके लिए विभाग के द्वारा ही बिल भरा जाता है। विद्यालय की बिजली शुरू कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा, उम्मीद है, जल्द ही बिजली सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
भुवनेंदु अरजरिया, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक जखौरा