{"_id":"6a6ae9269e77a3622b011455","slug":"jhansi-two-farmers-die-of-electrocution-accident-occurred-while-watering-the-field-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, खेत में पानी देते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, खेत में पानी देते समय हुआ हादसा
Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM IST
सार
हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करंट से दो किसानों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना चिरगांव इलाके के ग्राम विरहटा निवासी दो किसानों की धान की फसल में सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि विरहटा निवासी कल्लू पाल (55) पुत्र रामदास और ब्रजेश दांगी (28) पुत्र मोहर सिंह मंगलवार दोपहर ग्राम जरयाई स्थित अपने ससुराल पक्ष के खेत में धान की फसल में पानी देने गए थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन रात करीब आठ बजे खेत पहुंचे। वहां दोनों खेत में पड़े मिले। ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर पहुंचे, जहां रात 1:55 बजे चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
चार माह के मासूम से छिना पिता का साया
बृजेश दांगी अपने ससुर अवध बिहारी दांगी के खेत की देखरेख और खेती में हाथ बंटाते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। दो वर्ष पूर्व उनकी शादी शिवानी से हुई थी और उनका चार माह का बेटा है। हादसे के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सिंचाई के दौरान विद्युत डोरी की जांच करते समय करंट लगने से दोनों की मौत होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।