सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Consumers did not receive cylinders even after booking

झांसी: बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिले सिलिंडर, भदौरिया गैस एजेंसी पर हुआ हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 25 Mar 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

नियम की बात करें तो बुकिंग होने पर 48 घंटे में सिलिंडर घर पहुंचना चाहिए। लेकिन इस समय हालात यह है कि 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है।
 

Jhansi: Consumers did not receive cylinders even after booking
एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के लिए खड़े लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस की किल्लत अब बढ़ने लगी है। बुकिंग के दो हफ्ते बाद भी सिलिंडर न पहुंचने से कई घरों में भोजन बनाना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को शिवाजी नगर स्थित इंडेन की भदौरिया गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दफ्तर के शीशे तोड़ दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराया।
Trending Videos


मंगलवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता शिवाजी नगर कॉलोनी में संचालित भदौरिया गैस एजेंसी पर पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि उनका नंबर आ गया होगा। लेकिन वहां एजेंसी के कर्मचारी पर्ची देने से इनकार कर रहे थे। कई उपभोक्ताओं को पर्ची नहीं दी गई। इससे कुछ लोग भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक लड़की से कर्मचारी ने अभद्रता की। इससे वह तैश में आ गई और एजेंसी के दफ्तर में ईंट दे मारी। इससे शीशा टूट गया। नवाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कई उपभोक्ताओं को थाने ले गई। इधर, कर्मचारियों ने एजेंसी पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान रहे उपभोक्ता
एजेंसी के दफ्तर का शटर गिरने के बाद भी तमाम उपभोक्ता घंटों तक बाहर खड़े रहे। उन्हें उम्मीद थी कि पर्ची मिलेगी, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। उपभोक्ता अंशु रानी ने बताया कि उन्होंने आठ दिन पहले बुकिंग की थी। यहां पर्ची लेने आई थीं लेकिन नहीं मिली। बृजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले बुकिंग की थी फिर भी पर्ची नहीं दी गई। मुकेश जैन ने कहा कि 18 मार्च की बुकिंग है। आरडी फौजी ने बताया कि 11 दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। विवेक कुमार ने बताया कि दस दिन से चक्कर लगा रहा हूं। इसी तरह सुनील कुमार का कहना था कि उन्होंने 12 दिन पहले बुकिंग की थी फिर भी पर्ची नहीं दी गई।


48 घंटे में सिलिंडर देने का है नियम
नियम की बात करें तो व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल या अन्य तरह से बुकिंग होने पर 48 घंटे में सिलिंडर घर पहुंचना चाहिए। लेकिन इस समय हालात यह है कि 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है।


गैस एजेंसी पर हंगामा क्यों हुआ, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर भी दिखवा रहे हैं कि क्या कारण था जिससे एजेंसी का शटर बंद किया गया।
सौम्या अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed