सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Father returning after getting his son's horoscope made dies in an accident

Jhansi: बेटे की कुंडली बनवाकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, कचनेव गांव के पास हुई दुर्घटना

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 01 Feb 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह कटेरा थाना के कचनेव गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में महेंद्र को गहरी चोट आ गई।

Jhansi: Father returning after getting his son's horoscope made dies in an accident
सड़क हादसे में मौत।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

निवाड़ी के टेहरका गांव निवासी महेंद्र सेन (55) को कटेरा के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। वह अपने पुत्र की कुंडली बनवाकर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
Trending Videos




महेंद्र सेन खेती-किसानी कर जीविकोपार्जन करते थे। परिजनों ने बताया कि महेंद्र ने बेटियों की शादी कर दी। अब बेटे मनीष की शादी की तैयारी कर रहे थे। बेटे की कुंडली बनवाने के लिए वह अपनी बेटी रोशनी के ससुराल बम्हौरी सुहागनी गांव गए थे। कुंडली बनवाकर बाइक से शुक्रवार रात गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह कटेरा थाना के कचनेव गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में महेंद्र को गहरी चोट आ गई। उनको सीएचसी से मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। बेटियां भी अस्पताल पहुंच गईं। पत्नी गणेशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed