सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jhansi sweltered on the first day of Nautapa, with temperatures reaching 46 degrees.

Jhansi: नौतपा के पहले ही दिन झांसी खूब तपा, पारा 46 डिग्री पहुंचा, तीन दिन और लू चलने के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो गर्माहट के मामले में दूसरे पायदान पर रहने वाले झांसी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।

Jhansi: Jhansi sweltered on the first day of Nautapa, with temperatures reaching 46 degrees.
नौतपा 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा के पहले ही दिन झांसी खूब तपा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिनभर लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सूरज ढलने के बाद भी वातावरण में गर्माहट रही। मौसम विभाग ने तीन दिन और लू चलने के आसार जताए हैं।
Trending Videos


सुबह से ही तेज धूप खिली होने और लू चलने से भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तल्खी बढ़ने से आसमान से बरसती आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। खासकर दोपहर 12 से तीन बजे तक बीकेडी, इलाइट, चित्रा, कचहरी और जेल चौराहा पर आम दिनों की तुलना में भीड़भाड़ कम रही। वहीं, लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाले मानिक चौक, बड़ाबाजार, सीपरी बाजार, सदर बाजार में भी दोपहर में सन्नाटा सा पसरा रहा। बार-बार गला सूखने पर लोग ठंडा पानी, शिकंजी और आम का पना पीते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो दिन का पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस रहने से बुंदेलखंड का बांदा प्रदेश में सबसे रहा। गर्माहट के मामले में दूसरे पायदान पर रहने वाले झांसी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि नौतपा के दौरान मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी लू भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ेगी। दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed