{"_id":"6a148138c36c12c8e907dbe0","slug":"video-water-sprinklers-are-being-used-to-provide-relief-to-people-from-the-scorching-heat-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलाइट चौराहे पर की जा रही पानी की फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से राहत देने के लिए इलाइट चौराहे पर की जा रही पानी की फुहार
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:34 PM IST
Link Copied
नौतपा शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन झांसी खूब तपा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिनभर लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इलाइट चौराहे पर राहगीरों को राहत देने के लिए प्रशासन ने पानी की फुहार की व्यवस्था की है। ताकि कुछ राहत मिल सके। सुबह से ही तेज धूप खिली होने और लू चलने से भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तल्खी बढ़ने से आसमान से बरसती आग ने लोगों को बेहाल कर दिया। खासकर दोपहर 12 से तीन बजे तक बीकेडी, इलाइट, चित्रा, कचहरी और जेल चौराहा पर आम दिनों की तुलना में भीड़भाड़ कम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।