सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Three brothers riding a bike died after being hit by a Bolero car

Lalitpur: बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाईयों की मौत, कस्बा बांसी के पास हाईवे पर हुई दुर्घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

तीनों भाई भोपाल से ट्रेन के जरिए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से वापस घर आ रहे थे। थाना जखौरा के कस्बा बांसी के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दुर्घटना हो गई।

Lalitpur: Three brothers riding a bike died after being hit by a Bolero car
मृतक नाथूराम व जगदीश की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाईवे-44 पर कस्बा बांसी के पास तेज रफ्तार भाग रही बोलेरो कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दो सगे भाई 40 वर्षीय जसरथ और 42 वर्षीय नाथूराम सहित चचेरे भाई 36 वर्षीय जगदीश निवासी ग्राम लड़वारी थाना बार की मौत हो गई। तीनों भाई भोपाल से ट्रेन के जरिए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से वापस घर जा रहे थे।


मृतक के भानेज दामाद ग्यासी ने बताया कि रविवार को जसरथ अपने बड़े भाई नाथूराम और चचेरे भाई के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल गए थे। बाइक को वह लोग ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रख गए थे और ट्रेन से चले गए थे। सोमवार की सुबह तीनों भोपाल से वापस ट्रेन से लौटकर आए। यहां रेलवे स्टेशन पर रखी बाइक को उठाकर तीनों अपने घर ग्राम लड़वारी जा रहे थे। अभी वह लोग नेशनल हाईवे-44 पर थाना जखौरा के कस्बा बांसी के पास पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के मध्य पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार भाग रही एक बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर सूचना मिलने पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने घायल जसरथ के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि जगदीश और नाथूराम की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी से दोनों की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। यहां रास्ते में जगदीश ने भी दम तोड़ दिया। वहीं नाथूराम को ग्वालियर में भर्ती कराया गया। यहां दोपहर करीब 3-4 बजे नाथूराम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के दो सगे व चचेरे भाई थे
एक ही परिवार के दो सगे भाई और चचेरे भाई की मौत होने की सूचना जैसे ही उनके परिजनों व गांव के लोगों को हुई तो गांव में मातम छा गया। घर की महिलाएं रोते हुए चीख पुकार मचा रही है। मरने वाले तीनों ही भाई खेती किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं दुर्घटना में एक साथ तीन मौत होने के बाद पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos



मरने वाले भाईयों का पारिवारिक विवरण
मृतक जसरथ : तीन पुत्री व एक पुत्र।
मृतक नाथूराम : दो पुत्र व एक पुत्री।
मृतक जगदीश : तीन भाई-तीन बहनों में दूसरे नंबर का और एक पुत्र व एक पुत्री।


बहन के घर आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम शामिल होने गए थे
जसरथ, नाथूराम और जगदीश अपने जीजा लालाराम जोकि भोपाल में परिवार सहित रहते हैं के यहां रविवार को आयोजित सुंदरकांड व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गए थे। परिजनों के मुताबिक तीनों ही लोग यह कहकर घर से निकले थे कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लोग रात को ही भोपाल से वापस लौट आएंगे। यहीं कारण था कि वह बाइक भी ललितपुर तक के लिए ले गए थे। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक को खड़ा करने के बाद तीनों ट्रेन से भोपाल चले गए थे और यहां जीजा के यहां आयोजित सुंदरकांड व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

चार पहिया कार और बाइक की भिड़ंत सुबह हाईवे-44 पर हुई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हुए थे और उनकी मौत हो गई। वहीं कार वाले को भी चोट आई है और वह अस्पताल में भर्ती है। घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सुनील भारद्वाज, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed