सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: The body of a young woman was found hanging from a saree in a rooftop shed

Lalitpur: छत पर बने टपरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजन नहीं बता सके सुसाइड की वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम सैदपुर में छत पर खाना बनाने के लिए बने टपरे के अंदर लकड़ी से साड़ी के फंदे पर युवती का शव लटकता हुआ मिला है।

Lalitpur: The body of a young woman was found hanging from a saree in a rooftop shed
युवती ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत पर खाना बनाने के लिए बने टपरे के अंदर लकड़ी से साड़ी के फंदे पर 19 वर्षीय राखी निवासी ग्राम सैदपुर कोतवाली सैदपुर का शव सोमवार की सुबह लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
Trending Videos


मृतका के पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी रामरती छत पर पहुंची तो यहां खाना बनाने के लिए बने टपरे में लकड़ी से साड़ी के फंदे पर राखी का शव लटका हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका तीन बहन-एक भाई में छोटी थी। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कहा रविवार को भतीजी का मनाया था जन्मदिन, काफी खुश थी
पिता राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि रविवार को राखी की छह वर्षीय भतीजी वैष्णवी का जन्मदिन था। इसको लेकर घर के लोगों ने उसका जन्मदिन मनाया था। इसमें में राखी भी शामिल थी और काफी खुश दिखाई दे रही थी। इसके बाद रात भर में ऐसा क्या हुआ कि सोमवार की सुबह उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed