{"_id":"6a146c0474a96b0334057d01","slug":"lalitpur-bike-rider-killed-in-truck-collision-companion-referred-to-jhansi-in-critical-condition-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर हालत में झांसी रेफर, खिरकापुरा तिराहे के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर हालत में झांसी रेफर, खिरकापुरा तिराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार
खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को खिरकापुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खेत से घर लौट रहे बाइक सवार को हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टिंकू उर्फ दिनेश (38) निवासी मोहल्ला खिरकापुरा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह टिंकू उर्फ दिनेश अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से पनारी रोड स्थित सुरईघाट के पास खेत पर गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों खेत से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे-44 पर खिरकापुरा तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने टिंकू उर्फ दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos