सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case Registered Against Five, Including Husband, Over Married Woman's Death

Lalitpur News: विवाहिता की मौत पर पति सहित पांच पर मामला दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Five, Including Husband, Over Married Woman's Death
विज्ञापन
तालबेहट। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट करने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Trending Videos

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम उगरपुर मजरा बिहारीपुरा निवासी सुनीता अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब ग्यारह माह पहले पुत्री की शादी ग्राम करेंगा निवासी रविंद्र अहिरवार के साथ की थी। शादी में बाइक, नकदी, बकरिया व भैंस सहित अन्य सामान दहेज में दिया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति रविंद्र, ससुर समरथ, सास मीरा, जेठ मुलायम और जेठानी चांदनी अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये और एक एकड़ जमीन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटते थे। चार फरवरी को आरोपियों ने पूजा को पीटा, जबकि वह सात माह की गर्भवती थी। इस मामले में थाना तालबेहट में एनसीआर दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया था। पीड़िता की मां का आरोप है कि 18 अप्रैल की शाम आरोपियों ने फिर से दहेज की मांग को लेकर पूजा की पिटाई के दौरान पेट में लात मार दी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को चोट पहुंची। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया। जहां से ललितपुर और बाद में झांसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही पूजा की मौत हो गई। पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed