{"_id":"6a14b6c01b136ff17f048395","slug":"grief-grips-village-following-the-deaths-of-three-brothers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156932-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन भाईयों की मौत से गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन भाईयों की मौत से गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चार पहिया कार की टक्कर से दो सगे और एक चचेरे भाई की मौत होने से गांव में मातम छा गया है। हर कोई घटना का कारण जानने को इच्छुक दिखा। मरने वाले तीनों लोगों के घरों ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही।
थाना बार के ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा निवासी सगे भाई जसरथ व नाथूराम और चचेरे भाई जगदीश की दुर्घटना में घायल होने की खबर मिली। कुछ देर बाद जसरथ के मौत सूचना आई। इससे घर में कोहराम मच गया था। घायल नाथूराम व जगदीश के झांसी के अस्पताल रेफर होने की जानकारी ने भी परिजनों को चिंता में डाल दिया। दोपहर से शाम के बीच एक-एक करके सूचना आई कि झांसी से ग्वालियर ले जाते समय जगदीश की और ग्वालियर में इलाज के दौरान नाथूराम की मौत हो गई। एक ही दिन में तीन भाईयों की मौत होने से गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घर पहुंचे ग्रामीणों ने रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देने लगे। वहीं मृतकों के परिजन सहित रिश्तेदार और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। परिजनों ने यहां तीनों शवों के पोस्टमार्टम एक साथ कराने और इसके बाद साथ ही शव लड़वारी गांव ले जाने की बात कही। इस घटना से घर की महिलाएं रोते हुए बेसुध हो गईं। गांव की अन्य महिलाएं उनको समझाकर सांत्वना दे रही हैं।
-- -- -- -- -- -
हेलमेट न लगाना बना मौत का कारण
हाईवे-44 पर चार पहिया कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाईयों की मौत हाे गई। इस घटना में हेलमेट न लगाना सबसे बड़ा कारण सामने आया। बाइक पर जाते समय तीनों भाईयों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए हुए था। यही कारण रहा कि चार पहिया कार की टक्कर लगने के बाद तीनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। इसी वजह से मौत हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जिले में हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
- 13 फरवरी 2026 : थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरवारा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में ग्राम तोर निवासी देशपत, उसका पांच साल का पुत्र कार्तिक और रिश्तेदार रिंकू की मौत हो गई थी।
- 23 फरवरी 2026 : कस्बा मड़ावरा के पास स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में आलोक, राजकुमार और जयदीप की मौत हो गई थी।
- 6 मार्च 2026 : थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल में ट्रैक्टर की टक्कर से ग्राम कलरव थाना नाराहट निवासी बृजेश और उसकी 11 वर्षीय पुत्री पूनम की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
- 17 अप्रैल 2026 : नेशनल हाईवे-44 पर कस्बा बांसी के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई रानू कुशवाहा व राजू निवासी ग्राम पुलवारा थाना बार की मौत हो गई थी।
- 25 मई 2024 : नेशनल हाईवे-44 पर कस्बा बांसी के पास पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के मध्य चार पहिया कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई जसरथ व नाथूराम और चचेरे भाई जगदीश निवासी ग्राम लड़वारी मजरा नीमखेरा की मौत हो गई।

Trending Videos