सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Keshbhan Patel surrenders in court; he is named in cases of attempted murder and fraud.

Jhansi: केशभान पटेल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जानलेवा हमले और धोखाधड़ी के मामले में है नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 16 Jun 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
सार

दिसंबर 2021 को बीकेडी में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने केशभान पटेल समेत दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। 

Jhansi: Keshbhan Patel surrenders in court; he is named in cases of attempted murder and fraud.
पुलिस के साथ कोर्ट परिसर में केशभान पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने और जानलेवा हमले के आरोपी केशभान पटेल ने सोमवार को एडीजे तृतीय कनिष्क सिंह की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।


चिरगांव के मुड़ई निवासी राजेश गुमनावारा में किराये से कमरा लेकर अपनी परिवार के साथ रहता था। इस दौरान केशभान पटेल से उसका परिचय हुआ। आरोपी ने खुद को बीकेडी अध्यक्ष बताते हुए बीकेडी में ही चपरासी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के एवज में उससे पांच लाख रुपये ले लिए थे। 20 दिसंबर 2021 को उसे एक नियुक्ति पत्र भी दे दिया। कॉलेज में जॉइन करने के लिए पहुंचने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। जब उसने पांच लाख रुपये वापस मांगे थे। मारपीट की। मामले में पुलिस ने केशभान समेत दो अन्य के खिलाफ धारा 307, 420, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मामले में आरोपी लगातार जमानत के लिए याचिका दाखिल कर रहा था पर सुप्रीम कोर्ट ने नौ जून 2026 को एंटीसिपेटरी बेल को खारिज कर दिया था। उक्त मामला एडीजे द्वितीय के यहां लंबित था पर छुट्टी पर होने के कारण उन्होंने एडीजे तृतीय कनिष्क सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



छठवीं जमानत भी खारिज
आत्मसमर्पण से पहले केशभान पटेल ने जिला जज कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद जमानत याचिका दाखिल की थी। न्यायाधीश ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत याचिका निरस्त कर दी। पीड़ित की अधिवक्ता साधना पटेल के अनुसार जिला कोर्ट में दो बार, हाईकोर्ट में दो बार और एक बार सुप्रीम कोर्ट में बाहर के बाहर के बाहर जमानत लेने के लिए याचिका दाखिल की थी पर कहीं से भी राहत नहीं मिली। आखिरी बार सोमवार को एक बार फिर जमानत याचिका दी फिर भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed