सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Machine and dumper worth Rs 80 lakh snatched from businessman

Jhansi: कारोबारी से हड़पी 80 लाख कीमत की मशीन और डंपर, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कारोबारी सुजीत कुमार ने धोखाधड़ी करके 80 लाख कीमत की मशीनरी हड़प लेने के आरोप में सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

Jhansi: Machine and dumper worth Rs 80 lakh snatched from businessman
धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस निवासी एवं कारोबारी सुजीत कुमार ने धोखाधड़ी करके 80 लाख कीमत की मशीनरी हड़प लेने के आरोप में सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


सुजीत ने पुलिस को बताया कि लकारा निवासी पुष्पेंद्र सिंह से उनका पुराना परिचय है। भरोसे के चलते फरवरी 2025 में आरोपी ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरत बताकर दो हाइड्रोलिक मशीन, दो ट्रांजिट मिक्सर और 12 चक्का डंपर वाहन अस्थायी उपयोग के लिए लिए थे। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये

बताई गई है। आरोपी ने छह माह के भीतर मशीन और वाहन वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी सामान वापस नहीं किया। अक्टूबर 2025 में सामान वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। उसने बताया कि मशीन व्यावसायिक कार्य के लिए झांसी से बाहर भेजी गई है। कई बार वापस मांगने पर भी उसने मशीन वापस नहीं की। उन्होंने इनको बेच दिए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed