{"_id":"698ed349cfa7d3962507da9b","slug":"jhansi-mosquito-bite-related-diseases-on-the-rise-girl-contracts-dengue-eight-patients-admitted-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां बढ़ीं, बच्ची को हुआ डेंगू, आठ मरीज हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां बढ़ीं, बच्ची को हुआ डेंगू, आठ मरीज हुए भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
राजीव नगर की एक नौ वर्षीय बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिस पर टीम ने बृहस्पतिवार को राजीव नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया। इस दौरान तीन घरों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया।
डेंगू
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
विस्तार
तेजी से मौसम बदलने से न सिर्फ लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं बल्कि मच्छरों का प्रकोप होने से मच्छरजनित बीमारियां फैलनी शुरू हो गईं हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी से ज्यादा रोगी बुखार, खांसी-जुकाम व सांस फूलने के आए जिनमें से आठ को भर्ती करना पड़ा। वहीं, एक बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है।
मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया दिन में गर्मी और रात में ठंडक की वजह से लोग वायरल संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। किसी को बुखार आ रहा है तो कोई सिर दर्द के साथ जुकाम-खांसी से बेहाल हो रहा है। इसके अलावा सांस नली एवं फेंफड़ों में संक्रमण की भी दिक्कत होने लगी है। जिसकी वजह से ओपीडी में आने वाले रोगियों में 50 फीसदी से ज्यादा इन्हीं के आ रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ मच्छरों का प्रकोप हो गया है। जिला मलेरिया विभाग के अनुसार प्रेमनगर थानांतर्गत राजीव नगर की एक नौ वर्षीय बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिस पर टीम ने बृहस्पतिवार को राजीव नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया। इस दौरान तीन घरों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया।
Trending Videos