सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Passenger's expensive shoes left behind in the capital city, recovered 892 km away

Jhansi: राजधानी में छूटे यात्री के महंगे जूते, 892 किमी दूर से हुए बरामद, हेल्पलाइन नंबर दी थी सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 13 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बंगलूरू निवासी लक्ष्मी नारायण यात्रा के दौरान 17 हजार रुपये कीमत के चार जूते खरीदकर बल्लारशाह जा रहे थे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर वह सामान लेकर उतर गए लेकिन सीट के नीचे रखे जूतों का बैग लेना भूल गए थे।

Jhansi: Passenger's expensive shoes left behind in the capital city, recovered 892 km away
यात्री को बैग देते आरपीएफ जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी एक्सप्रेस में यात्री के 17 हजार रुपये कीमत के जूते छूट गए थे। इसे 892 किलोमीटर दूर आरपीएफ ने बरामद कर संबंधित को सुपुर्द किए। 12 दिन तक संभालकर रखे जूतों का थैला बृहस्पतिवार को यात्री के परिचित व्यक्ति को सौंपे दिया गया।
Trending Videos


बंगलूरू से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22691) के कोच नंबर बी-10 की सीट नंबर 43 पर कर्नाटक के कागा दासपुरा बंगलूरू के रहने वाले लक्ष्मी नारायण गणेशन 30 जनवरी को बंगलूरू से बल्लारशाह तक की यात्रा कर रहे थे। वह 17 हजार रुपये कीमत के चार जूते खरीदकर ले जा रहे थे। ट्रेन के बल्लारशाह स्टेशन पहुंचने पर वह सामान लेकर उतर गए लेकिन सीट के नीचे रखे जूतों का बैग लेना भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई। इस पर कंट्रोल रूम ने झांसी स्टेशन के आरपीएफ को सूचना दी। 892 किलोमीटर दूर करीब सवा 12 घंटे बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ कर्मी कोच में पहुंचे और जूते का थैला बरामद किया। इसकी जानकारी यात्री को दी गई। यात्री को अपने जूते लेने में 12 दिन का समय लग गया।

11 फरवरी को राहुल राय पुत्र रतिराम निवासी आजादपुर गढि़यागांव झांसी स्थित आरपीएफ थाने पहुंचे। आवश्यक दस्तावेज दिखाकर आरपीएफ को बताया कि उक्त जूते उसके मालिक के हैं। यात्री से बातकर आरपीएफ ने जूते का थैला राहुल के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि यात्री के जूते राजधानी एक्सप्रेस में छूट गए थे। इसे संबंधित को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed