{"_id":"69d5a574ddf07616f80170e4","slug":"jhansi-panic-erupts-after-receiving-a-bomb-threat-at-the-station-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मची खलबली, जीआरपी ने धमकाने वाला युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मची खलबली, जीआरपी ने धमकाने वाला युवक को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार
फोन नंबर को तुरंत सर्विलांस पर लगाया गया। धमकाने वाले युवक की लोकेशन झांसी स्टेशन के बाहर मिली। कुछ ही देर में जीआरपी ने स्टेशन के बाहर से उसे धर दबोचा।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार दोपहर में एक सिरफिरे ने वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर को फोन कर झांसी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दे डाली। धमकी मिलने से खलबली मच गई। तुरंत झांसी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया। आरपीएफ टीम बम डिस्पोजल दस्ते के साथ स्टेशन जा पहुंची। फोन नंबर को तुरंत सर्विलांस पर लगाया गया। धमकाने वाले युवक की लोकेशन झांसी स्टेशन के बाहर मिली। कुछ ही देर में जीआरपी ने स्टेशन के बाहर से उसे धर दबोचा।
जीआरपी सीओ सलीम खान ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे प्रशासनिक अधिकारी को फोन करके युवक ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। प्रशासनिक अधिकारी ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस नंबर से कॉल किया गया था, उसे सर्विलांस पर लगाने पर लोकेशन रेलवे स्टेशन के बाहर एसबीआई के पास मिली। जीआरपी टीम आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। युवक ने अपना नाम आनंद सिंह निवासी जबलपुर बताया। इन दिनों वह अहमदाबाद के नवजीवन फ्लैट में रहता है। सीओ ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। युवक मानसिक तौर पर अस्थिर मिला। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos