{"_id":"695205a7826b53469402e535","slug":"jhansi-postmortem-of-the-teenage-girl-s-body-conducted-again-family-alleges-gang-rape-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: किशोरी के शव का दुबारा हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: किशोरी के शव का दुबारा हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:08 AM IST
सार
गुरसराय कस्बा में 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार को फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करा दिया था। लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
गुरसराय। कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार को फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करा दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर रविवार को पुलिस ने शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे में किराये से कमरा लेकर रहने वाली किशोरी का शव शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे उसके कमरे में संदिग्धावस्था में फंदे पर झूलता हुआ मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। बाद में मृतका के परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शनिवार को देर रात तक परिजन मोदी चौराहे पर हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने दुबारा किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने दो ज्ञात व दो अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया है।
गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह का कहना है कि परिजनों की मांग पर शव का दुबारा से पोस्टमार्टम कराया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का दाह संस्कार हो चुका है।
Trending Videos