फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Six arrested, including two constables, for the ₹24.90 lakh robbery of a *munshi* (clerk)

Jhansi: मुंशी से 24.90 लाख की डकैती में दो सिपाही समेत छह गिरफ्तार, एक लाख की लालच में शामिल हुए थे पुलिसकर्मी

Mon, 13 Jul 2026 09:36 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 13 Jul 2026 09:36 PM IST
सार

पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। यह रकम मुंशी किशन के माध्यम से भेजी जा रही थी। रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और पुलिसकर्मियों को शामिल किया।

विज्ञापन
Jhansi: Six arrested, including two constables, for the ₹24.90 lakh robbery of a *munshi* (clerk)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल का अपहरण कर 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार व 24.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल दोनों सिपाही एक-एक लाख रुपये के लालच में अपराध में शामिल हुए थे। मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सोमवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 9 जुलाई को सायं पांच बजे सीपरी बाजार के गणेश विहार निवासी किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर काले रंग की क्रेटा कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
विज्ञापन


 

Jhansi: Six arrested, including two constables, for the ₹24.90 lakh robbery of a *munshi* (clerk)
आरोपियों से बरामद हुए रुपये। - फोटो : संवाद
इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार
रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर उरई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राघवेंद्र राजपूत (निवासी जखौरा, ललितपुर) और मनोज (निवासी मड़ावरा, ललितपुर) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक लाख रुपये बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर दतिया निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, बल्लमपुर प्रेमनगर निवासी सुखबीर सिंह और महावीरन निवासी सूरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से कुल 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए।

सिपाही ने किशन को बैठाया था गाड़ी में
पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश यादव सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। उसे सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी को 24.90 लाख रुपये देने थे। यह रकम मुंशी किशन पांचाल के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और इसमें पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों को शामिल किया। आरोप है कि सिपाही राघवेंद्र ने किशन को रास्ते में रोककर कार में बैठाया, जिसके बाद उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया।


फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी ने बताया कि मामले में महाराज सिंह नगर निवासी अंकित यादव तथा सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में आरोपी तीसरे सिपाही नरेंद्र से अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की।


मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed