{"_id":"69dc3b616b226cbdf6049345","slug":"jhansi-the-accused-was-caught-using-the-teenager-s-mobile-location-and-cctv-cameras-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: किशोरी के मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी कैमरे से पकड़े हत्यारोपी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद घोंट दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: किशोरी के मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी कैमरे से पकड़े हत्यारोपी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद घोंट दिया था गला
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
सार
किशोरी से साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों तक पहुंचने में किशोरी का मोबाइल समेत गांव के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे मददगार बने।
मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में घायल आरोपी।
- फोटो : विभाग।
विज्ञापन
विस्तार
उल्दन थाना अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस चार दिनों के भीतर हत्यारोपियों को तलाशने में कामयाब रही। उन तक पहुंचने में किशोरी का मोबाइल समेत गांव के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे मददगार बने। घंटों मशक्कत करके पुलिस ने हाईवे से लेकर गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गांव में कोटेदार के यहां लगे कैमरे की फुटेज से हत्यारोपियों का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंच सकी।
किशोरी की अंतिम लोकेशन व सीसीटीवी से पकड़े आरोपी
7 अप्रैल की दोपहर में गांव के कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पांच दिन पुराना हो जाने से यह काफी हद तक नष्ट हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। किशोरी की हत्या ने पुलिस महकमे में भी खलबली मचा दी। एसएसपी ने खुलासे के लिए थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव की अगुवाई में टीम बनाई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब गांव के कोटेदार के यहां लगे कैमरों में ठाकुर दास एवं शैलेंद्र संदिग्ध हाल में तीन अप्रैल की रात घूमते दिखे। उसका घर कुएं से महज 50 मीटर दूर था। पुलिस को मालूम चला कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 11:30 बजे किशोरी ने 300 रुपये से एक मोबाइल रिचार्ज कराया। दुकान से हेडफोन खरीदकर घर लौट रही थी। किशोरी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी ठाकुर दास के घर के पास मिली। इस आधार पर ठाकुरदास पर शक हुआ लेकिन, वारदात के बाद से ही लापता हो गया था।
मुठभेड़ में हुए घायल
पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया। पुलिस को शैलेंद्र के बारे में भी पता चला। ठाकुरदास एक ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया था। आखिर में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
12 घंटे तक घर में छिपाए रखा शव
पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:05 बजे किशोरी घर लौट रही थी। ठाकुर दास के घर पर उसका दोस्त शैलेंद्र भी था। दोनों शराब पी रहे थे। आसपास का रास्ता सुनसान देख दोनों जबरन किशोरी को घर के अंदर घसीट ले गए। अंदर दोनों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। किशोरी के मां से शिकायत करने की बात कहने पर दोनों गुस्से में आ गए। ठाकुरदास ने उसका पांव पकड़ लिया। शैलेंद्र ने दोनों हाथों से उसका गला घोंट दिया। ठाकुरदास की पत्नी मायके गई है। दोपहर का समय होने से दोनों ने घर के अंदर लाश छिपा दी। आधी रात के बाद दोनों ने पचास मीटर दूर कुएं में लाश फेंक दी। दोनों भाग निकले। शक होने पर पुलिस ने जब घर पहुंचकर पूछताछ की, तब ठाकुरदास के परिवार वाले भी उसे बचाने के लिए झूठ बोलते रहे।
Trending Videos