सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The convocation will be held in the last week of July, with the BU administration busy preparing.

Jhansi: दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा, तैयारियों में जुटा बीयू प्रशासन

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Jun 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 16 कुलाधिपति रजत पदक और 17 कुलाधिपति कांस्य पदक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा करीब 46 पदक भी दिए जाएंगे।
 

Jhansi: The convocation will be held in the last week of July, with the BU administration busy preparing.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुंदेलखंड विवि ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। इसमें कार्यक्रम न सिर्फ विवि परिसर बल्कि गोद लिए गांवों में होंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को राजभवन दीक्षांत से दीक्षांत समारोह को लेकर ऑनलाइन बैठक होगी।


राजभवन ने दीक्षांत समारोह को लेकर रूपरेखा भेज दी है, इसके तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिसर में खेलकूद, काव्य, निबंध, चित्रकला, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, भाषण आदि की प्रतियोगिता होगी। खास यह कि मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन होगा। बेटियां माताओं के योगदान का महत्व बताएंगी। वहीं विवि की ओर से गोद लिए गांवों में परंपरागत खेलों का आयोजन होगा। पर्यावरण व जल संरक्षण आदि पर गीत कार्यक्रम होंगे। मेरी मां, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 16 कुलाधिपति रजत पदक और 17 कुलाधिपति कांस्य पदक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा करीब 46 पदक भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को राजभवन के साथ ऑनलाइन मीटिंग होगी। जिसमें मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed