सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three bookies arrested for betting on IPL; they were roaming around in a car.

Jhansi: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिये गिरफ्तार, कार में घूमते हुए खेल रहे थे सट्टा

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 07 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

नवाबाद व सीपरी बाजार पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने के मामले में तीन सटोरियो को गिरफ्तार किया है।

Jhansi: Three bookies arrested for betting on IPL; they were roaming around in a car.
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवाबाद पुलिस ने रविवार रात जेल के पीछे सदर बाजार जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार से राठ निवासी अनिल सोनी एवं धीरेंद्र कुमार द्विवेदी को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मिले। उसके जरिये आईपीएल मैच में दोनों सट्टेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos



वहीं, सीपरी बाजार पुलिस ने भी गोंदू कंपाउंड क्षेत्र में सीएम मेमोरियल कॉलेज के पास से चिरगांव निवासी अजय साहू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 सट्टा पर्चियां समेत 11,720 रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में उसने भी सट्टा लगाने की बात मानी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तीनों आरोपियोें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed