सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three people were named in the fraudulent registration of a property worth Rs 14 lakh

झांसी: धोखा देकर कराई रजिस्ट्री, 14 लाख की ठगी में तीन नामजद, महिला ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 07 Apr 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
सार

भगवंतपुरा निवासी दुर्गा अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने एवं 14 लाख की ठगी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Jhansi: Three people were named in the fraudulent registration of a property worth Rs 14 lakh
थाना सदर बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सदर बाजार थाने के भगवंतपुरा निवासी दुर्गा अहिरवार ने धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री कराने एवं 14 लाख की ठगी के आरोप में तीन पर सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos



दुर्गा ने पुलिस को बताया भगवंतपुरा निवासी राघवेंद्र यादव ने उसके पति को सरकारी योजना और बैंक लोन दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने आरोपी उसे घर से ले गया था। पासबुक, आधार कार्ड, चेक बुक व अन्य दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर करा लिए। बीते 6 नवंबर को आरोपी ने उसके पति को तहसील ले जाकर कागजी कार्रवाई कराई। मात्र 20 हजार रुपये देकर घर भेज दिया। जानकारी करने पर मालूम चला कि आरोपी ने 14 लाख रुपये में जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। जितेंद्र और आनंद भी उसके साथ थे। इन दोनों ने रजिस्ट्री में गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। जब उसने राघवेंद्र से पूछताछ की तो आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed