{"_id":"69b2e10d3cc7601bf4051932","slug":"lalitpur-false-post-about-death-goes-viral-on-social-media-case-registered-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सोशल मीडिया पर युवक की फोटो लगा मौत की झूठी पोस्ट की वायरल, ब्रेन हेमरेज बताई निधन की वजह, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सोशल मीडिया पर युवक की फोटो लगा मौत की झूठी पोस्ट की वायरल, ब्रेन हेमरेज बताई निधन की वजह, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी ने पोस्ट में लिखा कि युवक की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। फर्जी पोस्ट वायरल होने से पीड़ित के घर शोक व्यक्त करने लिए रिश्तेदार और परिचित पहुंचने लगे।
सोशल मीडिया पर मौत की झूठी पोस्ट वायरल।
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक युवक की मौत की झूठी पोस्ट डालने के मामले में महरौनी पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा महरौनी के मोहल्ला लुहरयाना निवासी विवेक जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार पुरुषोत्तम शर्मा निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) ने ‘राज शर्मा’ के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई। आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपी ने इसी फर्जी आईडी से 10 मार्च को फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट कर दी, जिसमें विवेक जोशी की फोटो लगाकर उनके निधन की झूठी सूचना प्रसारित कर दी गई। पोस्ट में दावा किया गया था कि जोशी की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गई है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। फर्जी पोस्ट वायरल होने से उनके रिश्तेदारों और परिचितों में भ्रम की स्थिति बन गई और कई लोग उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे।
मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने फोन पर आरोपी से इस संबंध में शिकायत की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन साल की सजा और दो लाख तक जुर्माने का प्रावधान
अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत सूचना प्रसारित करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को तीन वर्ष तक की सजा और दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
Trending Videos