{"_id":"69b3bf889a0d7ccbaf047af3","slug":"jhansi-people-scared-by-the-sound-of-a-loud-explosion-came-out-of-their-houses-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, घरों से निकले बाहर, फोन और मैसेज करके भी एक-दूसरे से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेज धमाके की आवाज से सहमे लोग, घरों से निकले बाहर, फोन और मैसेज करके भी एक-दूसरे से ली जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई देते ही सभी लोग चौक गए, जो जहां था, वहीं अपना कामकाज छोड़कर घर, दुकान और कार्यालय से बाहर आ गया। इसके अलावा लोग फोन और मैसेज करके भी एक-दूसरे से पूछते रहे कि क्या उन्हें भी धमाके की आवाज सुनाई दी है।
तेज धमाके की आवाज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झांसी में तेज धमाके की आवाज से झांसीवासी सहम गए। घरों की खिड़कियां-दरवाजे हिलने से दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे, उनके घरों के पास कोई बड़ी चीज आकर गिर गई हो। कुछ लोगों को लगा कि जैसे भूकंप आ गया हो। यह घटना शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुई।
अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई देते ही सभी लोग चौक गए, जो जहां था, वहीं अपना कामकाज छोड़कर घर, दुकान और कार्यालय से बाहर आ गया। इसके अलावा लोग फोन और मैसेज करके भी एक-दूसरे से पूछते रहे कि क्या उन्हें भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। शहरवासियों ने बताया कि ग्वालियर रोड, मानिक चौक, बड़ाबाजार, गंधीगर का टपरा, पानी वाली धर्मशाला, दतिया गेट, फिल्टर रोड, खंडेराव गेट, जीवनशाह तिराहा, इलाइट, बीकेडी, चित्रा चौराहा समेत कई जगहों पर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी है। हालांकि, अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेज धमाके की आवाज सुनाई देने का क्या कारण है।
सर्जरी कर रहे डॉक्टर भी चौक गए
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कर रहे डॉक्टर भी तेज धमाके की आवाज सुनकर चौक गए। सभी लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे और पूछने लगे कि क्या हुआ है। स्टाफ के लोगों ने बाहर आकर देखा तो सब कुछ सामान्य था।
मामले की जानकारी देता युवक...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन