{"_id":"69b31fa7561129b828081448","slug":"after-friendship-on-instagram-a-man-was-blackmailed-and-asked-for-rs-5-lakh-from-the-youth-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-755368-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल कर युवक से मांगे पांच लाख रुपये, खुद को बताया अविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल कर युवक से मांगे पांच लाख रुपये, खुद को बताया अविवाहिता
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार
कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल कराई जा रही है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में युवक ने विवाहिता पर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ियागांव के ठाकुर बाबा मंदिर के पास निवासी विक्की उर्फ विपिन सोनी ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर निधि साहू नाम की महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने खुद को अविवाहित बताते हुए बातचीत शुरू की। कई महीनों तक सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद जब दोनों की मुलाकात हुई तो युवक को पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है। उसका 15 साल का बेटा भी है। युवक का आरोप है कि इसके बाद उसने महिला से संपर्क खत्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार उससे संपर्क करती रही। घर आकर हंगामा करने लगी। परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने लगी। उसका कहना है कि डरकर वह अब तक उसे करीब 1.5 से 2 लाख रुपये दे चुका। पिछले तीन-चार महीनों से वह युवक पर जबरन शादी का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर 5 लाख रुपये देने की मांग कर रही है। रुपये देने से मना करने पर महिला उसके और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। उसकी शिकायत की पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आखिरकार उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल कराई जा रही है।
Trending Videos