Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Deputy CM reached Jhansi and said – the opposition wants to make infiltrators their relatives and vote bank.
{"_id":"69b3c47c4408b00ee307f82c","slug":"video-deputy-cm-reached-jhansi-and-said-the-opposition-wants-to-make-infiltrators-their-relatives-and-vote-bank-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम बोले- घुसपैठियों को अपना रिश्तेदार और वोटबैंक बनाना चाहता विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम बोले- घुसपैठियों को अपना रिश्तेदार और वोटबैंक बनाना चाहता विपक्ष
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:32 PM IST
Link Copied
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन से जुड़े दल सत्ता के बिना बेचैन हैं। ये देश की सर्वोच्च अदालत, लोकसभा अध्यक्ष से लेकर चुनाव आयोग हो या कोई भी संवैधानिक संस्था, उन पर उंगली उठाकर देश का माहौल खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष घुसपैठियों को अपना रिश्तेदार और वोटबैंक बनाना चाहता है। शुक्रवार को वह सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल और अखिलेश देश के प्रति गैर जिम्मेदार नेता हैं। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट से दुनिया जूझ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गैस और डीजल किल्लत को दूर करने के लिए उच्चस्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में विपक्ष की ओर से देश का माहौल पैनिक बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, इसकी निंदा करता हूं। इस प्रकार के कृत्य से बाज आने की चेतावनी भी देता हूं। सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। बोले कि जिस रास्ते (होर्मुज स्ट्रेट) से दुनिया का कोई जहाज नहीं निकल पा रहा है, वहां से भारत का तिरंगा लहराते हुए क्रूड ऑयल लेकर जहाज मुंबई पहुंच चुका है। पीएम के नेतृत्व में इस संकट से हम उबर जाएंगे। न तेल और न गैस की कोई समस्या आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।