फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur: Motorcyclist dies after neck gets caught in rope while hauling wood across the road

Lalitpur: सड़क के आर-पार रस्सी से लकड़ी खींचते समय बाइक सवार का फंसा गला, मौत; वीडियो

Tue, 18 Aug 2026 09:00 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 18 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर लकड़ी खीचीं जा रही थी इस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार के गर्दन में रस्सी में फंस जाती है और उसकी मौत हो जाती है।

विज्ञापन
Lalitpur: Motorcyclist dies after neck gets caught in rope while hauling wood across the road
गले में रस्सी फंसने के बाद सड़क पर गिरा बाइक सवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर लकड़ी खींचते समय शहर से घर जा रहे बाइक चालक 45 वर्षीय रमेश की गर्दन रस्सी में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी राजो ने बताया कि सोमवार की दोपहर को गांव के पास स्थित नवोदय विद्यालय के पास गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर को किनारे पर खड़े किए हुए थे। जबकि दूसरे ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर लकड़ी को सड़क के एक किनारे से दूसरी ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान उसका पति रमेश यहां से गुजरा तो ट्रैक्टर से रस्सी को खींच दिया। इससे यह रस्सी बाइक चला रहे पति के गले में फंस गई। वह चलती बाइक से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी ने दी तहरीर
मृतक की पत्नी राजो ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, एक पल में हुई घटना
यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रैक्टर सड़क के किनारे पर खडा है। इसी दौरान सड़क पर बाइक से युवक आता दिखाई देता है। अचानक से उसका गला सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर बांधी गई रस्सी में फंस जाता है और वह एक झटके में बाइक से नीचे सड़क पर गिर जाता है। जबकि बाइक बिना चालक के कुछ दूरी तक जाकर गिर जाती है।


घटना का सीसीटीवी वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed