सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur: The village government's term ends tomorrow

Lalitpur: गांव की सरकार का कल होगा कार्यकाल समाप्त, जनपद में 415 ग्राम पंचायतें, संशय में हैं ग्राम प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 25 May 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था लेकिन कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले तक कोई सूचना शासन स्तर से न आने पर प्रधान भी असमंजस में हैं।

Lalitpur: The village government's term ends tomorrow
सांकेतिक फोटो। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

गांव की सरकार का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक शासन से कोई आदेश न आने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रधान और अधिकारी संशय में हैं।
Trending Videos


जिले में छह ब्लॉक की 415 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। जिला प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था लेकिन कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले तक कोई सूचना शासन स्तर से न आने पर प्रधान भी असमंजस में हैं। हालांकि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम चौबे ने कहा सोमवार को ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त के संबंध में आदेश आने की संभावना प्रबल है, यदि कोई आदेश नहीं आता है तो सोमवार रात 12 बजे के जनपद की 415 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। डीपीआरओ कुंवर सिंह ने बताया कि अब तक शासन से किसी भी तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed