सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: In the greed of finding gold worth Rs 10 crore buried in the ground, he lost Rs 15 lakh

Jhansi: जमीन में गड़े 10 करोड़ का सोना पाने के लालच में गवां बैठे 15 लाख, तंत्र-मंत्र के झांसे आकर हुए शिकार

अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पैसा गंवाने के बाद पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई। सीपरी बाजार पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Jhansi: In the greed of finding gold worth Rs 10 crore buried in the ground, he lost Rs 15 lakh
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तंत्र-मंत्र कर जमीन के अंदर गड़े 10 करोड़ रुपये का सोना दिलाने के बहाने जालसाजों ने थाना सीपरी बाजार के करारी मोहल्ला निवासी राजा भैया पाल को 15 लाख रुपये की चपत लगा दी। पैसा गंवाने के बाद उसने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई। सीपरी बाजार पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


करारी के वार्ड नंबर-10 निवासी राजा भैया पाल खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात भिंड निवासी मुकेश गुर्जर से हुई थी। मुकेश ने खुद को तांत्रिक बताया। पिछले साल जनवरी में वह उसके घर आया और बताया कि घर के नीचे बहुत सारा सोना दबा है। यह उसे निकालकर दे देगा। मुकेश ने नींबू मांगकर घर में घूमाया। कुछ देर में नींबू का रंग लाल हो गया। यह देख उसके परिवार वालों ने भी भरोसा कर लिया। सोना निकालने के लिए मुकेश ने अपने गुरु को लेकर आने की बात कही। कुछ दिनों बाद वह भिंड निवासी नयान खान को अपना गुरु बताकर घर लेकर आया। नयान ने पूरे घर का जायजा लिया। अंदर 10 करोड़ रुपये का सोना दबे होने की बात कही। सोना बाहर निकालने के लिए हवन-यज्ञ आदि कराने को कहा। यज्ञ में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के बाजार में न मिलने की बात कहते हुए अलग-अलग समय पर कुल 15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि अगर जबर्दस्ती सोना निकालने की कोशिश करेंगे, तब पूरा सोना राख बन जाएगा। किसी को कुछ नहीं मिलेगा। कुछ दिनों तक आरोपियों ने यज्ञ किया। उसके बाद जंगल से जड़ी-बूटी लाने की बात कहकर चले गए। उसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा है। वह उनको तलाशते हुए मुकेश के घर पहुंचा। आरोप है कि मुकेश ने धमका कर उसे भगा दिया। राजा भैया पाल ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक, मुकेश, नयान खान एवं रघुराज उर्फ फौजी के नाम प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed