फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police failed to solve nine murders...the mystery remains unsolved.

Jhansi News: नौ हत्याओं का खुलासा करने में पुलिस फेल...आज तक नहीं उठ सका पर्दा

Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police failed to solve nine murders...the mystery remains unsolved.
झांसी। झांसी पुलिस पांच युवतियों समेत दस हत्या का खुलासा कर पाने में कई साल बीत जाने के बावजूद नाकाम साबित हुई। कुछ मामलों के खुलासे में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन, खुलासा नहीं कर सकी। खुलासे के लिए अनुभवी पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई, स्वॉट टीम को दौड़ाया मगर सभी फेल साबित हुए। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। वहीं, कई मामलों के खुलासे में पुलिस ने ही दिलचस्पी नहीं दिखाई और फाइल बंद कर दी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि जिन मामलों का खुलासा नहीं हुआ उसके लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन


तीन युवतियों की हत्या का रहस्य बरकरार
अक्तूबर 2022 में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी सगे भाई-बहन ऋतु पुरवार (30) और रेनू (28) तथा अल्याई मोहल्ला निवासी उनकी रिश्तेदार रिंकी (29) के शव सपरार बांध में मिले थे। तीनों छह अक्टूबर की शाम बागेश्वर धाम के लिए निकली थीं, लेकिन उनका शव मुख्य मार्ग से करीब 15 किलोमीटर दूर बांध में बरामद हुआ। शुरुआत में आत्महत्या की आशंका जताई गई, लेकिन एक साथ तीन युवतियों द्वारा आत्महत्या की कहानी पर सवाल उठते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। ऋतु और रिंकी की पसलियां टूटी थीं, जबकि ऋतु का लिवर भी क्षतिग्रस्त मिला था। इससे मारपीट कर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका हुई लेकिन पुलिस आज तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन



निर्वस्त्र युवती की लाश की गुत्थी भी अनसुलझी
अप्रैल 2023 में रक्सा थाना क्षेत्र में काली माता के प्राचीन मंदिर के पास नाले से एक निर्वस्त्र युवती का शव मिला था। संवेदनशील मामले के खुलासे के लिए तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने कई टीम लगाई लेकिन तीन साल बाद भी न तो युवती की पहचान हो सकी और न ही हत्यारों का सुराग मिला। यह मामला अब भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोरी में मिली महिला की हत्या का भी नहीं हुआ खुलासा
12 फरवरी 2024 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी और आरओ कॉलोनी के पास जंगल में नाले के किनारे बोरी में बंद महिला का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान डड़ियापुरा निवासी मीना अहिरवार (42) पत्नी राजकुमार के रूप में हुई। आरोप था कि धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरी में भरकर जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन आज तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।


हाई प्रोफाइल कमलेश यादव हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
सीपरी बाजार मेें रायल सिटी के पास युवा कारोबारी कमलेश यादव की 14 जनवरी 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन एसएसपी शिवहरी मीना ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पूरी ताकत झोंक दी इसके बावजूद इस हत्याकांड से आज तक पुलिस पर्दा नहीं उठ सकी। वहीं, कमलेश के भाई विजय का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर हत्याकांड से पर्दा नहीं उठाना चाहती है। इस हत्याकांड के बाद आने वाले हर पुलिस कप्तान ने घटना का खुलासा करने का दावा किया लेकिन, हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हो सका।


कब्रिस्तान में मारे गए युवक की शिनाख्त नहीं
नवाबाद स्थित जीवन शाह कब्रिस्तान में 24 दिसंबर 2021 को युवक की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह बिगाड़ दिया था। पुलिस ने शुरूआत में उसकी शिनाख्त के लिए जमकर हाथ-पांव मारे लेकिन, करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी न शिनाख्त हुई और न हत्यारों का पता लगा।

गुरसराय में सोनी हत्याकांड
गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाके में 8 अक्तूबर 2021 को सराफा कारोबारी नरेश सोनी के छोटे पुत्र राहुल सोनी की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसके बाद से परिजन हत्यारों की धरपकड़ के लिए हर दूसरे दिन एसएसपी कार्यालय समेत आला अफसरों के चक्कर काटते हैं लेकिन, हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हुआ।



मेडिकल कॉलेज परिसर में मिले शव की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
मेडिकल कॉलेज परिसर में 21 फरवरी को आकाश गौतम (27) का शव बरामद हुआ था। उसकी मां मेडिकल कॉलेज में काम करती है। आकाश के शरीर में चोट के निशान मिले लेकिन, उसकी मौत की वजह आज तक साफ नहीं हो सकी। पुलिस युवक की हत्या की वजह मालूम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed