सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: Trouble for passengers going to Lucknow increased, Intercity and MEMU cancelled from today

Railways: लखनऊ जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, इंटरसिटी व मेमू आज से 42 दिनों के लिए निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 02 Apr 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
सार

झांसी-लखनऊ इंटरसिटी सहित मेमू अगले 42 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। चार गाड़ियों को आंशिक रूप से निरस्त कर सात को कानपुर स्टेशन से रूट बदलकर निकाला जाएगा।

Railways: Trouble for passengers going to Lucknow increased, Intercity and MEMU cancelled from today
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के चलते 02 अप्रैल से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी सहित मेमू अगले 42 दिनों के लिए निरस्त रहेगी। चार गाड़ियों को आंशिक रूप से निरस्त कर सात को कानपुर स्टेशन से रूट बदलकर निकाला जाएगा।
Trending Videos



लखनऊ इंटरसिटी निरस्त होने से दैनिक यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सुबह अन्य वैकल्पिक गाड़ी संचालित करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है। वहीं, यूपी राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए सुबह के समय स्टेशन पर बसों की सुविधा देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ इंटरसिटी के अलावा झांसी-लखनऊ मेमू को निरस्त कर दिया गया है। जबकि पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ की जगह 7 अप्रैल से 12 मई तक कानपुर तक जाएगी। साथ ही लखनऊ की बजाय यह गाड़ी कानपुर से पुणे के लिए 4 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी। लोकमान्य तिलक-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कानपुर तक जाएगी। यह ट्रेन कानपुर से लखनऊ के बीच 4 से 25 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, लखनऊ की जगह यह कानपुर से लोकमान्य तिलक के लिए 2 से 9 मई तक चलेगी। वहीं, लोकमान्य तिलक-सीतापुर (12107) मंडल में 90 मिनट की देरी से चलेगी।


परेशान रहे यात्री
रेलवे ने 31 मार्च की रात अचानक लखनऊ से झांसी आने वाली इंटरसिटी निरस्त कर दी। कई यात्रियों को इसका पता नहीं चला। इस वजह से लखनऊ, कानपुर व उरई से झांसी लौटने वाले यात्री परेशान रहे। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री जहां दूसरी गाड़ियों में जगह खोजते रहे वहीं, कई बस व निजी वाहनों से झांसी लौटे। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी को अपरिहार्य कारणों के चलते निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed