{"_id":"696d4d2ffdffa041eb0f76b6","slug":"ramsingh-had-distanced-himself-from-his-first-wife-many-years-ago-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-723118-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रामसिंह ने कई साल पहले बना ली थी पहली पत्नी से दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रामसिंह ने कई साल पहले बना ली थी पहली पत्नी से दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरोपी राम सिंह की पहली शादी गीता परिहार से हुई थी। गीता से उसको एक बेटा शैलेंद्र एवं दो बेटियां हैं। अब सभी की शादी हो चुकी है। शैलेंद्र प्राइवेट काम करता है। परिजनों का कहना है कि गीता रायकवार से प्रेम संबंध होने के बाद उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार की पहली शादी उदल रायकवार निवासी नरछा, उरई से हुई थी। अनबन होने के बाद गीता ने उदल को छोड़ दिया। उसे उदल से एक बेटा है। वह राम सिंह के साथ सैंयर गेट पर रहने लगी। फिर गीता रायकवार को रामसिंह से एक बेटा नितिन हुआ। करीब दस साल पहले राम सिंह का रिश्ता प्रीति से हो गया। वह पूरा पैसा उस पर खर्च करने लगा था। इस वजह से गीता रायकवार भी राम सिंह से नाराज रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि राम सिंह महिलाओं के मामले में ठीक नहीं था। नौकरी के दौरान भी उस पर छेड़खानी के आरोप लगे थे।
0000000000
पुलिस की लोकेशन जानने की फेर में जा फंसा
सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद ही एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने निरीक्षक विनोद मिश्रा समेत कई पुलिस टीमें गठित कर दी थीं। पुलिस टीम आधी रात से ही राम सिंह की तलाश में जुट गई लेकिन उसके बारे में मालूम नहीं चल पा रहा था। सैंयर गेट के पास पुलिस के पहुंचते ही राम सिंह ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने उसके बेटे नितिन एवं दोनों पत्नियों से पूछताछ शुरू की। प्रीति के बारे में मालूम चलने पर पुलिस रेलवे क्वार्टर पहुंची, यहां उसके परिजनों ने बताया कि प्रीति करीब छह महीने से यहां नहीं रह रही है। किसी तरह पुलिस को प्रीति के पति राजकुमार का पता चला। उधर, राम सिंह की तलाश में पुलिस ने उसकी बेटियों के ससुराल में भी दबिश दी। वहां भी राम सिंह नहीं मिला। वारदात के कुछ घंटे बाद राम सिंह ने पुलिस की लोकेशन पूछने के लिए दूसरी पत्नी के करीबी आदमी के पास फोन किया। यह फोन करने के लिए जैसे ही उसने अपने मोबाइल को ऑन किया, वह पुलिस के रडार पर आ गया। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ब्रह्मनगर स्थित आवास पर भी ले गई। यहां आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कई वस्तुओं को बरामद किया है।
Trending Videos