फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The police recovered mobile phones worth 1.85 lakh and handed them over to their owners.

Jhansi News: पुलिस ने 1.85 लाख रुपये कीमत के मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सौंपे

Sun, 02 Aug 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The police recovered mobile phones worth 1.85 lakh and handed them over to their owners.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस ने करीब 1.85 लाख रुपये कीमत के चौदह मोबाइल फोन खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। यह मोबाइल फोन अलग-अलग तिथियों में गिरे थे और इनकी गुमशुदगी थाना पर दर्ज की गई थी।

थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि थाना बानपुर पर जनसुनवाई पोर्टल पर गिरे, खोए हुए मोबाइल फोन के प्रार्थना पत्र अलग-अलग तिथियों में पीड़ितों ने दिए थे। इन पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए प्रपत्रों का अवलोकन किया, सीइआईआर पोर्टल पर प्रपत्रों को अपलोड करने के बाद विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तकनीकी डेटा हासिल किया। इसके बाद चौदह मोबाइल फोन को खोज निकाला गया। शनिवार को उक्त खोजे गए सभी मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। खोजे गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 1.85 लाख रुपये है। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद सभी लोग खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed