फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Railways launches three special trains; they will halt at Jhansi station.

Train News: रेलवे ने चलाईं तीन स्पेशल ट्रेनें, झांसी स्टेशन पर होगा ठहराव

Tue, 28 Jul 2026 09:42 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Jul 2026 09:42 AM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह तीनों ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर ठहराव लेने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
Train News: Railways launches three special trains; they will halt at Jhansi station.
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह तीनों ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर ठहराव लेने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। मुंबई सेंट्रल-कटिहार जं. (09189) प्रत्येक शनिवार को 29 अगस्त तक चलेेगी। इसका वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 8:09 मिनट पर होगा। इसी प्रकार से वापसी में यह ट्रेन कटिहार जं.-मुंबई सेंट्रल (09190) 28 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को एक सितंबर तक चलेगी। इस ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 22:40 को होगा। दोनों ट्रेन पांच-पांच फेरे लेंगी। वहीं, सूरत-छपरा (09065) 28 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को 29 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का ठहराव वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 1:30 बजे होगा। वापसी में यह ट्रेन छपरा-सूरत (09066) 29 जुलाई से प्रत्येक बुधवार 30 सितंबर तक चलेगी। वापसी में इस ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 17:25 पर होगा। दोनों ओर से यह ट्रेन कुल नौ फेरे लेगी। इसी प्रकार से अहमदाबाद-दरभंगा जं. (09465) 31 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और इसका संचालन 11 सितंबर तक होगा। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 12:30 बजे ठहराव लेगी। वापसी में यह ट्रेन दरभंगा जं.-अहमदाबाद (09466) तीन अगस्त से प्रत्येक सोमवार को 14 सितंबर तक चलेगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 00:05 बजे ठहराव लेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन छह-छह फेरे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed