{"_id":"6a6e61117b6432fd210a54b8","slug":"ttes-will-now-operate-with-digital-identification-curbing-fraud-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-846620-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब डिजिटल पहचान के साथ चलेंगे टीटीई, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब डिजिटल पहचान के साथ चलेंगे टीटीई, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी रेल मंडल में तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ अब डिजिटल पहचान के साथ नजर आएगा। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ को बारकोड युक्त स्मार्ट पहचान पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें कर्मचारी का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। खास बात यह है कि संबंधित कर्मचारी के सेवा से हटने या स्थानांतरण पर यह पहचान पत्र स्वतः लॉक हो जाएगा, जिससे फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों की टिकट चेक करने वाले जालसाजों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने जानकारी दी कि अब तक टिकट चेकिंग स्टाफ को पारंपरिक रूप से मैनुअल पहचान पत्र जारी किए जाते थे, जो बारिश या अन्य कारणों से अक्सर खराब हो जाते थे और इन्हें दोबारा बनवाने में भी कठिनाई होती थी।
इसी समस्या के समाधान और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को आधुनिक डिजिटल पहचान पत्र दिए गए हैं। स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर बने इन कार्डों पर कर्मचारी की फोटो, नाम और पदनाम स्पष्ट रूप से अंकित है। साथ ही, इस पर एक बारकोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन करके यात्री किसी भी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित कर्मचारी की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
720 टिकट चेकिंग स्टाफ होगा लाभांवित
मंडल रेलवे में वर्तमान में 720 टिकट चेकिंग स्टाफ है। जिनको यह डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जाएगा। अगले सप्ताह तक सभी कर्मचारियों को यह उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन व प्लेटफार्म पर टिकट चेकिंग के दौरान इसे लेकर साथ चलना अनिवार्य होगा। पांच साल के लिए यह उपलब्ध कराई जाएगी।