{"_id":"69df42129c7cfe96560cb3bd","slug":"weather-for-the-first-time-in-the-season-the-mercury-crossed-40-degrees-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: सीजन में पहली बार पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, बांदा के बाद झांसी सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: सीजन में पहली बार पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, बांदा के बाद झांसी सबसे गर्म
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में लगातार इजाफा होगा और ये 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसलिए अब भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।
गर्मी का मौसम
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बांदा (42.6 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चटक धूप खिली होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगे पारा और चढ़ने के आसार जताए हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले हफ्ते झांसी में एकदम से मौसम बदल गया था। बदरी, आंधी और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई थी और ये लुढ़ककर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। इसका असर खत्म होने के बाद 10 अप्रैल से तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि इस हफ्ते आसमान साफ रहेगा। ऐसे में तापमान में लगातार इजाफा होगा और ये 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसलिए अब भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।
यू बढ़ रहा पारा
शुक्रवार 34.5 19.0
शनिवार 37.6 20.7
रविवार 38.4 22.8
सोमवार 38.0 20.2
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X