{"_id":"69c89461e5b2d6efcb037f29","slug":"weather-yellow-alert-issued-for-several-districts-of-bundelkhand-on-30th-and-31st-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बुंदेलखंड के कई जिलों में 30 और 31 को येलो अलर्ट, बादल गरजने के साथ वज्रपात के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बुंदेलखंड के कई जिलों में 30 और 31 को येलो अलर्ट, बादल गरजने के साथ वज्रपात के आसार
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
झांसी मंडल के तीनों जिलों के अलावा हमीरपुर और महोबा में भी मेघगर्जन की आशंका है। 31 मार्च को पूरे बुंदेलखंड में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुंदेलखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 और 31 मार्च को येलो अलर्ट जारी होने से इस क्षेत्र में बादलों की गड़गड़ाहट (मेघगर्जन) के साथ ही बिजली गिरने (वज्रपात) के भी आसार हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाने से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को दिन का पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान होने से झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अब ईरान के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से पहले पश्चिमी यूपी में रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यही स्थिति झांसी में भी देखने को मिलेगी।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि यहां सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। झांसी मंडल के तीनों जिलों के अलावा हमीरपुर और महोबा में भी मेघगर्जन/वज्रपात की आशंका है। 31 मार्च को पूरे बुंदेलखंड में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि तेज हवा अथवा वज्रपात से बागान, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। पकी हुई फसल की जल्द कटाई करें और सुरक्षित स्थान पर रखें।
Trending Videos