{"_id":"69ced8e6478b724fd10b27bc","slug":"ninth-grade-student-heading-to-a-picnic-with-friends-crushed-by-a-speeding-tractor-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-768740-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पिकनिक मनाने जा रहे नौंवी के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत, हादसे में तीन दोस्त भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पिकनिक मनाने जा रहे नौंवी के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत, हादसे में तीन दोस्त भी घायल
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार
घिसौली गांव निवासी प्रशांत दोस्तों के साथ सुकुवां-ढुकुवां बांध में पिकनिक मनाने के लिए निकला था। नया खेड़ा के पास हुई दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य दोस्त घायल हो गए।
हादसा।
विज्ञापन
विस्तार
दोस्तों के साथ सुकुवां-ढुकुवां बांध में पिकनिक मनाने निकले बबीना के घिसौली गांव निवासी प्रशांत अहिरवार (16) पुत्र सुरेश को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। तीनों को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
बबीना थाना के घिसौली गांव के जौनपुर पुरवा निवासी सुरेश रोजगार सेवक हैं। उनका छोटा बेटा प्रशांत कस्बे में जूनियर हाईस्कूल में नौंवी में पढ़ता था। परिजनों ने पुलिस को बताया प्रशांत बृहस्पतिवार सुबह राधानगर निवासी मनीष (15) पुत्र दीपचंद्र, देवेंद्र (12) पुत्र पप्पू एवं आशिक के साथ सुकवा-डुकवां बांध में पिकनिक मनाने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह लोग नया खेड़ा के पास पहुंचे, बिर्धा की ओर से आ रहे नीले रंग के ट्रैक्टर ने सामने से उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर तीनों सड़क पर जा गिरे। प्रशांत का सिर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मनीष, देवेंद्र एवं आशिक के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पहुंचने से पहले प्रशांत की मौत हो चुकी थी वहीं, मनीष, देवेंद्र और आशिक गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। थानाध्यक्ष विनय साहू के मुताबिक ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos