सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather: Due to western disturbance, hailstorms may occur again

पश्चिमी विक्षोभ: फिर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका, 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती है हवा

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 07 Apr 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

सात अप्रैल से राजस्थान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना शुरू हो जाएगा, जो फिर बुंदेलखंड की ओर बढ़ने लगेगा। मंगलवार को ही तेज हवा चलनी शुरू हो जाएगी। जबकि व्यापक प्रभाव बुधवार को देखने को मिलेगा।

Weather: Due to western disturbance, hailstorms may occur again
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आठ अप्रैल को फिर ओलावृष्टि के आसार हैं। इसका असर मंगलवार से ही देखने को मिलने लगेगा और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। ऐसे में आगामी दो दिनों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
Trending Videos


सात अप्रैल से राजस्थान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना शुरू हो जाएगा, जो फिर बुंदेलखंड की ओर बढ़ने लगेगा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही झांसी में तेज हवा चलनी शुरू हो जाएगी। जबकि व्यापक प्रभाव बुधवार को देखने को मिलेगा। बिजली चमकने, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इस दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। दिनभर में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। सुबह बादलों की आवाजाही भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 अप्रैल से सामान्य हो सकती है स्थिति
पश्चिमी विक्षोभ के चलते नौ अप्रैल को भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 अप्रैल से स्थिति सामान्य होने लगेगी। 25 अप्रैल तक आसमान साफ रहने से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed