{"_id":"69d44c8ef3059bb2ab0f49d6","slug":"jhansi-bjp-mandal-president-s-brother-in-law-dies-in-a-road-acciden-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सड़क हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष के जीजा की मौत, झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सड़क हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष के जीजा की मौत, झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
सार
ड्यूटी पर जाते समय स्कूटी सवार रेलकर्मी जितेश को चिरगांव के महेवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में साथी के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां जितेश की मौत हो गई।
सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत।
विज्ञापन
विस्तार
ड्यूटी पर जाते समय स्कूटी सवार रेलकर्मी जितेश (49) को झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के महेवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में साथी के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां जितेश की मौत हो गई। जितेश भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा के जीजा थे।
थाना नवाबाद के अंसल पॉम सिटी निवासी जितेश रेलवे में टेक्नीशियन थे। उनकी तैनाती चिरगांव रेलवे स्टेशन पर थी। परिजनों के मुताबिक जितेश ई-स्कूटी से ड्यूटी पर चिरगांव जाते थे। सोमवार सुबह स्कूटी से खुशीपुरा निवासी उमाशंकर के साथ ड्यूटी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते जैसे ही वह चिरगांव के महेवा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेश और उमाशंकर सड़क पर जा गिरे। वाहन चालक जितेश को कुचलते हुए भाग निकला। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस पहले उनको लेकर चिरगांव सीएचसी पहुंची। हालत नाजुक होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद जितेश की मौत हो गई जबकि उमाशंकर को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। चिरगांव थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक अज्ञात वाहन की अभी तक पहचान नहींं हो सकी है। सीसीटीवी के जरिये पहचान कराने की कोशिश हो रही है।
पति की मौत की खबर से अचेत हो गई अध्यापिका पत्नी
जितेश की पत्नी पूनम उर्फ महिमा एक प्राइवेट विद्यालय में अध्यापिका हैं। हादसे के समय वह स्कूल में पढ़ा रही थीं। परिजनों ने उनको सिर्फ हादसे के बारे में बताया। वह तुरंत घर पहुंचीं, घर आने के बाद उनको हादसे के बारे में बताया गया। यह बात सुनते ही पूनम गश खाकर बेहोश हो गईं। काफी देर बाद उनको होश आ सका। वह भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचीं। परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी एक बेटी अभी नौवीं कक्षा में है जबकि छोटा बेटा पांचवीं में पढ़ता है।
उपचार में देरी से नाराज परिजनों ने किया हंगामा
घायल अवस्था में जितेश को मेडिकल अस्पताल लाया गया। तब तक उनके परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजन उपचार न होने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। भाजपा नेता एवं उनका साला अनुज नीखरा का ईएमओ से विवाद हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक उपचार करने में लापरवाही कर रहे थे। उन्होंने सीएमएस से भी शिकायत की। हालांकि उन्होंने समझा-बुझाकर किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
Trending Videos