सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wife murdered on suspicion of illicit relationship: To escape, reported missing to the police station

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या: बचने के लिए थाने में दी लापता की सूचना, अधजला शव बरामद होने से खुला राज

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Apr 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

पति-पत्नी दोनों इंदौर में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से ताल्लुकात हैं। जिसको लेकर वह नाराज था। दो दिन पहले वह पत्नी को लेकर गांव आया और घटना को अंजाम दे दिया।

Wife murdered on suspicion of illicit relationship: To escape, reported missing to the police station
मृतका आरती की फाइल फोटो व जंगल में अधजले शव के पास जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तहसील मड़ावरा के ग्राम सौंरई के पास जंगल में बृहस्पतिवार को करीब 29 वर्षीय महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें एक अधजला शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो शव महिला का था, जिसके ऊपर पेड़ों की टहनियां रखी थीं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने का प्रतीत हुआ। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में अवैध संबंध बताई वजह
पुलिस ने कुछ ही घंटों में मृतका की पहचान थाना मदनपुर क्षेत्र के सोल्दा गांव निवासी आरती सहरिया (29) के रूप में कर ली। आरती बुधवार से घर से लापता थी, जिसकी सूचना उसके पति रामगोपाल सहरिया ने ही पुलिस को दी थी। मृतका के चार बच्चे हैं। मृतका के पिता ने मौके पर पहुंचकर दामाद पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति रामगोपाल सहरिया के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। कार्रवाई के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था।


इंदौर में ईंट भट्ठे पर करते थे काम, दो दिन पहले आए थे गांव
मृतका अपने पति के साथ इंदौर में ईंट भट्ठे पर काम करती थी। पति को शक था कि उसके किस अन्य युवक से ताल्लुकात हैं। जिसको लेकर वह नाराज था। दो दिन पहले वह पत्नी को लेकर गांव आया और घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर आग लगा दी, लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं सका।


हत्या के बाद थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने के लिए थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस इसी आधार पर जांच कर रही थी, तभी जंगल में शव मिलने से मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed