सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tourism department will provide free Somnath tour to ten people.

Lalitpur News: पर्यटन विभाग कराएगा दस लोगों को सोमनाथ की निशुल्क यात्रा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The tourism department will provide free Somnath tour to ten people.
विज्ञापन
18 अप्रैल को लखनऊ से प्रारंभ होगी यात्रा, 24 अप्रैल को होगी वापसी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पर्यटन विभाग ने सोमनाथ यात्रा के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले से यात्रियों को भेजने का निर्णय लिया है। सात दिन की इस यात्रा में जिले से भी दस व्यक्तियों को भेजा जाएगा। इसके लिए शासन ने श्रेणी निर्धारित कर विभाग से सूची मांगी है।
शासन ने प्रत्येक जिले से दस लोगों को सोमनाथ यात्रा पर भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक जनपद के लिए शासन दो लाख रुपये खर्च करेगा। इन यात्रियों के चयन के लिए शासन श्रेणी का निर्धारण किया है। इसमें शॉपकीपर्स, स्ट्रीट वेंडर, महिला, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, विद्यार्थी, सीनियर सिटीजन, तकनीकी सेवा कर्मचारी, आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग, कलाकार, सफाई कर्मचारी आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल को लखनऊ से यात्रा प्रारंभ की जाएगी, वहीं 24 अप्रैल को यह वापस होगी। ट्रेन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित समारोह के बाद यात्रियों को सोमनाथ रवाना किया जाएगा। गुजरात व प्रदेश की आध्यात्मिक संस्कृति को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से इन श्रेणियों के कुल दस व्यक्तियों का चयन कर सूची शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed