{"_id":"69d6b6ca4c3d83720a0e7703","slug":"farmers-house-locked-women-farmers-forced-to-sit-in-the-sun-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-154440-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कृषक भवन पर ताला, महिला किसान धूप में बैठने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कृषक भवन पर ताला, महिला किसान धूप में बैठने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी का हाल : शौचालयों में गंदगी, पेयजल संकट गहराया, प्याऊ की टोंटियां गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। करोड़ों का राजस्व देने वाली गल्ला मंडी में किसानों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। तेज धूप में दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसान पेयजल के लिए इधर-उधर लगे हैंडपंपों पर भटकने को मजबूर हैं। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं और प्याऊ की टोंटियां गायब हैं।
मंडी परिसर में बने शौचालयों की हालत बदतर है। कहीं पानी की समस्या है तो कहीं गंदगी का अंबार लगा है। कई सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके हैं, जिससे महिला किसानों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषक भवन, जो किसानों के विश्राम के लिए बनाया गया था, वह भी अधिकतर समय बंद रहता है। इसके चलते महिला किसानों को बाहर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि मंडी परिसर में स्वच्छता अभियान पूरी तरह फेल नजर आता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-01, 03
मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए बने अधिकांश प्याऊ में टोंटियां गायब हैं। कई जगह नलों से पानी ही नहीं आता है। पुलिस चौकी के पास एक प्याऊ की टोंटियां और पानी की टंकी तक गायब है। ऐसे में किसानों को दूर लगे हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-04, 05
मुख्य गेट के पास बने शौचालय पर ताला लटका है, जिससे किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों को खुले में लघुशंका के लिए जाना पड़ रहा है। पुलिस चौकी के पास बने शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। यहां गंदगी फैली है, नलों के पाइप और पॉट टूटे हुए हैं, टंकियों में पानी नहीं आता और बिजली के तार जगह-जगह लटक रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-06
लाखों की लागत से बने कृषक भवन में पंखे और तख्त तो लगे हैं, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा रहा। भवन अधिकतर समय बंद रहता है, जिससे महिला किसानों को बाहर बैठना पड़ता है। उनके लिए अलग शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-07
कृष्णपाल:
मंडी समिति कार्यालय के सामने बने प्याऊ में टोंटियां नहीं हैं। पानी के लिए हैंडपंप ढूंढना पड़ता है, इसलिए अब गांव से ही पानी साथ लाना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-08
कालीचरन परिहार:
पुलिस चौकी के पास बने शौचालय में कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी रहती है और उपकरण टूटे हैं। मजबूरी में खुले में जाना पड़ता है। पास का प्याऊ भी बेकार पड़ा है।
-- -- -- -- --
फोटो-09
भान सिंह :
कृषक भवन साल में एक-दो बार ही खुलता है। शिकायत के बाद तख्त और पंखे तो लगाए गए, लेकिन भवन अब भी बंद ही रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-10
सुल्तान लोधी :
मसूर बेचने आए हैं, लेकिन कृषक भवन बंद है। बाहर बैठना पड़ रहा है। शौचालय की भी खराब स्थिति से परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-11
गुड्डी (मांदरी, मालथौन, मध्य प्रदेश):
बटरा बेचने आई हूं। कृषक भवन बंद है, इसलिए बाहर बैठना पड़ रहा है। शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-12
शकुन (बंगरिया):
मसूर लेकर आई हूं, लेकिन भवन बंद मिला। अंदर तख्त हैं, फिर भी उपयोग नहीं हो रहा। शौचालय भी बंद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गल्ला मंडी में कृषक भवन और शौचालय बंद होने तथा प्याऊ में टोंटियां गायब होने जैसी अव्यवस्थाओं की जांच कराकर मंडी प्रशासन के माध्यम से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी एवं मंडी सभापति
Trending Videos