सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man who went down a shallow well to save a dog died by drowning.

Jhansi: कुत्ते को बचाने के लिए कच्चे कुएं में उतरे युवक की डूबने से मौत, रस्सी टूटने से बिगड़ा संतुलन

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सार

कच्चे कुएं के भीतर गिरे कुत्ते को बचाने की कोशिश में पुष्पेंद्र प्रजापति की उसमें डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

Jhansi: A young man who went down a shallow well to save a dog died by drowning.
विज्ञापन

विस्तार

गोपालपुरा गांव में कच्चे कुएं के भीतर गिरे कुत्ते को बचाने की कोशिश में पुष्पेंद्र प्रजापति (19) पुत्र मुकेश की उसमें डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। युवक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा हुआ है।
Trending Videos


गोपालपुरा गांव निवासी मुकेश खेती-किसानी करते हैं। उनका छोटा बेटा पुष्पेंद्र भी उनका हाथ बंटाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुष्पेंद्र काम से जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित कच्चे कुएं में झांककर देखा तो अंदर पुष्पेंद्र उतराता हुआ नजर आया। ग्रामीणों की सूचना पर बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू भी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कुत्ता कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए पुष्पेंद्र कुएं में उतरा था। मौके पर एक रस्सी भी मिली, जो कुत्ते के पैर में बंधी हुई थी। आशंका है कि युवक उसी रस्सी के सहारे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण उसका वजन नहीं सह सकी। संतुलन बिगड़ने से पुष्पेंद्र कुएं में गिर गया। कुएं में पानी भरा हुआ था। उससे बाहर न निकल पाने उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed