{"_id":"69c41e1ba0e7822fc2008056","slug":"105-hindu-couples-took-the-vows-11-muslim-couples-got-married-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146570-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 105 हिंदू जोड़ों ने लिए फेरे, 11 मुस्लिम दंपतियों का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 105 हिंदू जोड़ों ने लिए फेरे, 11 मुस्लिम दंपतियों का निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 122 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से 116 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। छह जोड़े सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके।
कस्बे सरायप्रयाग स्थित विमला देवी ब्रजमोहन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में 105 हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य जगदीप दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज से कराया। 11 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हाफिज कलीम और जुनैद आलम द्वारा कराया गया। इस आयोजन में तालग्राम विकासखंड के 55, छिबरामऊ के 53, गुरसहायगंज नगर पालिका के 12 तथा सौरिख और तालग्राम नगर पंचायत से एक-एक जोड़ों ने पंजीकरण कराया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है। परियोजना निदेशक रामऔतार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दी जाने वाली 60 हजार रुपये की सहायता राशि में कुछ और धन जोड़कर नवदंपती दोपहिया वाहन खरीद सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परिवारों के पास आवास नहीं है, वे ब्लाक स्तर पर आवेदन कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा ने विवाह में दिए जाने वाले उपहारों की सूची पढ़कर सुनाई। नवदंपतियों को चांदी की तोड़ियां और बिछिया भेंट कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos