{"_id":"69c41d538026f9d48c0b580c","slug":"25000-rupees-crossed-by-changing-debit-card-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146586-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र में एटीएम बूथ के अंदर कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बुधवार को मामले की जांच में जुट गई है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के मच्छिया गांव निवासी राहुल कुमार का भतीजा गौरव दोपहर 12 बजे कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। उस समय बूथ के अंदर पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने युवक को पहले रुपये निकालने के लिए कहा। गौरव उनकी बातों में आकर एटीएम से रुपये निकाले और कार्ड मशीन के पास ही रखकर रुपये गिनने लगा। इसी दौरान जालसाजों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर नकली कार्ड रख दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से एक हजार, फिर दो बार में 10-10 हजार और 4700 रुपये निकाले जाने के मैसेज आए, जिससे वह सन्न रह गया। उसने कार्ड देखा तो वह दूसरा था। चाचा राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में की जा रही है।
Trending Videos