सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women clashed and pelted stones over temple land

Kannauj News: मंदिर की जमीन को लेकर महिलाओं में मारपीट व पथराव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women clashed and pelted stones over temple land
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मंदिर की जगह के लिए दो पक्षों की महिलाओं के बीच बुधवार को विवाद हो गया। मारपीट के साथ दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। घटना से तनाव फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच की।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग निवासी नीतू, नीलम, रेनू और दिव्या ने बताया कि दोपहर में मंदिर में पूजा कर रही थीं। तभी कानपुर से आई परिवार की महिला तीन बेटियों के साथ पहुंची और मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत से लगे आरओ फ्रीजर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरओ फ्रीजर तोड़े जाने की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में व्यस्त होने के कारण मौके पर नहीं पहुुंच सकी। इस कारण स्थिति काफी बिगड़ गई। वहीं दूसरे पक्ष की रामदेवी ने बताया कि वह पुत्रियों सोनल कटियार, कीर्ति कटियार और स्वाति कटियार के साथ घर आई थीं, तभी कुछ लोग दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed