{"_id":"69b992ba568d89d7c706f015","slug":"1434-examiners-will-evaluate-330-lakh-answer-sheets-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146149-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 3.30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1434 परीक्षक करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 3.30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1434 परीक्षक करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने से पहले मंगलवार को डीआईओएस ने सभी परीक्षकों और डिप्टी हेड का प्रशिक्षण दिया। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर 3.30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 1437 परीक्षकों और 153 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हो गई थीं। उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च यानी बुधवार से शुरू होगा।
एसबीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,86,213 और केके इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की 1,43,883 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 918 परीक्षक और 93 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। केके इंटर काॅलेज में 60 डिप्टी हेड और 535 परीक्षक लगाए गए हैं।
राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा और प्रधानाध्यापक महेश यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मूल्यांकन पर्यवेक्षण फर्रुखाबाद के डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी करेंगे। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से लाला श्याम लाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार शुक्ल और दो शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेंगे। हाईस्कूल में प्रतिदिन कम से कम 50 और इंटरमीडिएट में 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य किया गया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन कार्य केवल औपचारिकता न रहे, इसके लिए प्रतिदिन 15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम ऑडिट भी किया जाएगा। डीआईओएस पप्पू सरोज ने परीक्षकों और डिप्टी हेड को प्रशिक्षण दिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्टेप मार्किंग की जाएगी लागू
गणित और विज्ञान विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं में स्टेप मार्किंग लागू की जाएगी। ताकि छात्रों को उनके उत्तर के अनुसार उचित अंक मिल सकें। मूल्यांकन कक्ष में किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए केंद्र के मुख्य द्वार पर मोबाइल फोन जमा कराने की टोकन व्यवस्था भी की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। मूल्यांकन से संबंधित जानकारी या उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो अथवा जानकारी को इंटरनेट मीडिया या अन्य किसी माध्यम से साझा करना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर परिधि में लागू होगी धारा 189
केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में बीएनएस की धारा-189 लागू की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई अथवा सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर चार सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
-- -
Trending Videos