सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A girl who went to cut grass in the field was raped

Kannauj News: खेत में घास काटने गई युवती से दुष्कर्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A girl who went to cut grass in the field was raped
विज्ञापन
गुरसहायगंज। खेत में घास काटने गई युवती को डरा धमकाकर युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मंगलवार को तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी नौरंगपुर के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम चार बजे बेटी गांव के पास स्थित बड़ौरा निवासी मानसिंह के खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान बड़ौरा गांव के ही रहने वाले बादाम सिंह ने मौके का फायदा उठाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और बादाम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बादाम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed