फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   18-month-old child dies after falling into a drain while playing.

Kannauj News: खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की नाले में गिरने से मौत

Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
18-month-old child dies after falling into a drain while playing.
गुरसहायगंज। घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की शनिवार को नाले में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सुंदरम का डेढ़ वर्षीय पुत्र इशू सुबह नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी घर के किनारे बह रहे नाले के पास खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरा। कुछ देर बाद मासूम के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे। उन्होंने तत्काल इशू को नाले से बाहर निकाला और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि शिवा गुप्ता भी परिवार से मिलने पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भी मौजूद रहे। मासूम की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि नाले में गिरने से बच्चे की मौत की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed